फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस के कारण जीना हुआ मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। रविवार को दोपहर भर उमस और गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया, जबकि सवेरे और शाम बादल छा गए। हालांकि कुछ देर बाद ही बादल छंट गए और फिर से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई।
विज्ञापन

कई दिनों से जिले में गर्मी अपने चरम पर है। रविवार सुबह बादल छाए हुए थे, लेकिन कुछ ही देर में तेज हवा के चलते सारे बादल छंट गए। दोपहर में तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शाम को फिर एक बाद बादल छाए, लेकिन कुछ ही देर में छंट गए। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 तथा न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के बार-बार बदल रहे मिजाज को देखकर एक-दो दिन में आंधी और बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी एक-दो दिन में आंधी आने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें