छात्र-छात्राओं को पेंटिंग के टिप्स दिए
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में चल रही कला प्रदर्शनी में चित्रकारों ने विद्यार्थियों को चित्रकारी के टिप्स दिए। साथ ही प्रदर्शनी देेखने वालों को अनेक चित्र भी बना कर दिखाए।
उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला एकेडमी लखनऊ की ओर से एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में विभिन्न चित्रकारों के अलावा कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग को भी प्रदर्शित किया गया है। रविवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, बीणा शर्मा, मृदुला गोयल, समर्थ प्रकाश, माधवी स्वरूप, अनुज स्वरूप बंसल, डॉ मंजू प्रभाकर, डॉ विनिता सिंघल, डॉ मुकेश अरोरा, डॉ विभोर जैन, साधना मेहता, डॉ विवेक, डॉ बलजीत कौर, याक्षिका चौहान, असद फारूखी, बुशरा अकील, नईम, चारू गुप्ता, मनुराज मेहता आदि ने कॉलेज पहुंच कर छात्र-छात्राओं एवं चित्रकारों के चित्रों का अवलोकन किया। कहा कि जिले में इस तरह के आयोजनों से उभरती हुई प्रतिभाओं को सम्मान एवं बढ़ावा मिलता है। इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार प्रवीण सैनी और पीयूष शर्मा ने अपनी कला की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनेक चित्रों को बनाकर दिखाते हुए छात्र-छात्राओं को चित्रकला के महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार, विपाशा, विंशु, कमर रजा, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, संकेत जैन, कुशलवीर आदि मौजूद रहे।