मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में कला प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला एकेडमी लखनऊ की ओर से किया गया। शुभारंभ विधायक कपिल देव अग्रवाल, नीरज कुमार, वरिष्ठ चित्रकार हरजीत ढिल्लों, जगदीश पाण्डेय, निर्मल रतन वैद , नीलकमल पुरी, महेंद्र आचार्य आदि ने किया।
महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं चित्रकारों द्वारा बनाये गए विभिन्न प्रकार के सुंदर एवं मनमोहक चित्रों का प्रदर्शन किया गया। छात्रों एवं विभिन्न जगहों से आये चित्रकारों ने अपनी प्रतिभा को उत्कृष्ट रूप से प्रदर्शित किया। अतिथियों ने कला प्रदर्शनी से संबंधित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। निर्मल रतन वैद्य ने छात्रों को कला की बारीकियों को समझकर उन्हें पूर्ण रूप से धारण कर कला के आयामों को उत्कृष्ट रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। हरजीत ढिल्लों ने चित्रकारी के टिप्स दिए। कला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार, विपाशा, विंशु, डॉ दीपक मलिक, डॉ रवि अग्रवाल, डॉ मोहिनी पंवार, मानसी अरोरा, सपना, मासुमा, शिया, स्वाति, अंकित धामा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन, कुशलवीर, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।