मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में सरकार ने विपक्ष खत्म कर दिया है, किसानों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी। संगठन बड़ी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने सोहजनी तगान के किसान धनप्रकाश की मौत पर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर भाकियू की मासिक बैठक में राकेश टिकैत ने कहा कि सोहजनी तगान के किसान धनप्रकाश ने सरकारी कर्ज के चलते मौत को गले गलाया। यह घटना आज के समाज में बड़ी ही निंदनीय है। कहा कि देश में सत्तारूढ़ दल ने विपक्ष खत्म कर दिया है। किसानों की आवाज उठाने के लिए भाकियू को ही लड़ाई लड़नी पड़ेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने जिलाध्यक्ष को जिले में 25 हजार नए सदस्य बनाने का निर्देश दिया। सरकार से बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए मजबूत संगठन की जरूरत है। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि किसानों का करोड़ों रुपया चीनी मिलों के पास है। दूसरी तरफ किसान तंग आकर आत्महत्या कर रहा है, मगर सरकार शुगर मिलो पर नाम मात्र की भी कार्यवाही नहीं कर रही है।
सोहजनी के किसान की मृत्यु पर किसानों ने शोक व्यक्त किया। 27 जून को जिले की सभी तहसीलों पर बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी और बकाया गन्ना भुगतान को लेकर धरने प्रदर्शन की तैयारी की रूपरेखा तय की गई। मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक को प्रदेश सचिव बनाने पर खुशी जताई गई। योगेश शर्मा, दुष्यंत त्यागी, अहसान त्यागी, सर्वेंद्र राठी, भारतवीर आर्य, अशोक, विकास शर्मा, अनुज बालियान, कपिल सोम, महक सिंह, विकास चौधरी, अंकित, विक्की, अमरजीत, मांगेराम, विपिन बालियान, संजीव पंवार, प्रवेंद्र ढाका, शाहिद आलम, शक्ति, पीयूष, कुलदीप पंवार आदि रहे।ैनी