फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवरामपुरी में पहुंचकर हकीकत जानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरी में पहुंचकर हकीकत जानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुरी में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी है। इस समस्या को देखते हुए जिले के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने जनता से बात भी की। समस्या का समाधान होने तक जलनिकासी के पालिका को आदेश दिए। स्थायी समाधान होने तक अस्थायी समाधान के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। उनके साथ शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यावसायिक एवं प्राविधिक शिक्षा सचिव भुवनेश कुमार ने विधायक कपिल देव अग्रवाल के संग शहर के रामपुरी में वार्ड नंबर 15 व 16 का स्थलीय निरीक्षण किया। वार्ड वासियों ने बताया कि इन वार्डों में जलभराव की समस्या बहुत अधिक है। बरसात के दिनों में घर से बाहर निकलना दूभर है। उपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम राजीव त्यागी ने सचिव को बताया कि नगर पालिका परिषद के उत्तरी रामपुरी की जल निकासी योजना एवं रुड़की रोड नाले को अहिल्याबाई चौक से नावल्टी चौक होते हुए बकरा मार्केट नाले में डायवर्ट किए जाने की अनुमानित लागत सात करोड़ 37 लाख की प्रक्रिया चल रही है। सचिव ने निर्देश दिए कि प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति आने तक वार्डवासियों की जल भराव की समस्या का हल कराया जाएगा। वार्डों में एक कमेटी का गठन किया जाए, जिसमें सभासद व वार्डवासी व नगर पालिका को रखा जाए। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान होने तक अस्थायी समाधान निकाला जाएगा। बारिश होने पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका द्वारा पानी निकासी के टैंकरों की व्यवस्था कराई जाएगी, जिसमें कमेटी का सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम राजीव त्यागी, ईओ नगर पालिका ओम गिरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें