दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल
मोरना। दो बाइकों की सामने की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस द्वारा मोरना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
गांव ककरौली बस स्टैंड के पास दो बाइकों की भिडंत में बाइक सवार मोहित पुत्र बाबूराम निवासी गांव खरपौड़ व दूसरी बाइक पर सवार गुलशान पुत्र यूसुफ, अब्दुल खालिक पुत्र शहजाद निवासी गांव कम्हेड़ा घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां से घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायलों में गुलशान व मोहित की हालत चिंताजनक बताई गई है।