फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरबालियान में विद्युत केबिल फटने से तीन बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरबालियान में विद्युत केबिल फटने से तीन बच्चे झुलसे
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में मकान के परिसर में भूमिगत विद्युत केबल फटने से तीन बच्चे झुलस गए। केबल फटने की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसको दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी सदाकत की 24 जून को बेटी की शादी है। परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे हैं और मेहमान भी आ रहे हैं। मंगलवार को सदाकत का भांजा अरशद (6) पुत्र वाजिद निवासी थाना शाहपुर के गांव कबीरपुर व भतीजा अब्दुल (9) पुत्र लियाकत और भतीजी इफजा (7) मकान के परिसर में खेल रहे थे। परिसर में फूंस व चारपाई के पुराने बान पड़े हुए थे। बच्चों ने खेलते फूंस व पुराने बान मेें जलता हुआ पटाखा फेंक दिया, जिससे आग लग गई। आग लगने से परिसर में भूमिगत विद्युत केबिल ने आग पकड़ ली. जिससे केबल तेज आवाज के साथ फट गया। केबल फटने से तीनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। परिवार के लोग आनन फानन में तीनों बच्चों को चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर झुलसी इफजा को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें