बोर्ड की बैठक में सभी प्रस्ताव पारित
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से सभासदों ने पारित कर दिए। पालिका चेयरपर्सन बिलकिस व ईओ जयप्रकाश यादव ने सफाई कर्मचारियों को नगर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शनिवार को नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक चेयरपर्सन बिलकिस की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ईओ जयप्रकाश यादव की ओर से नगर के विकास संबंधित कार्यों सहित मेला छड़िय़ान लगाने, कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्था बनाने सहित प्रस्तावों को पटल पर रखा गया। इन प्रस्तावों को सभासदों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। प्रस्तावों के पारित होने के बाद चेयरपर्सन व ईओ ने नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नगर के सभी वार्डो में सडक़, नालियों की सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।