फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य समेत अन्य समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना मूल्य समेत अन्य समस्याओं को लेकर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य समेत अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कराया गया तो भाकियू उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम राकेश कुमार व तहसीलदार से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। यूनियन नेताओं ने कहा कि बजाज शुगर मिल किसानों से पूरा गन्ना खरीदने के बाद भुगतान नहीं कर रही है। जिससे किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। किसान बैंक एवं बिजली का कर्ज भी अदा नहीं कर पा रहे हैं। विनय कुमार ने कहा कि बजाज मिल मालिक मनमानी कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिल पर तालाबंदी कर किसान स्वयं चीनी बेचकर अपना पैसा चुकता करेंगे। सरदार मोहन सिंह ने कहा कि गांव नगली मेहनाज, पहाड़पुर व नागल तक रेलवे लाइन के पास से होकर गुजरने वाले पर रास्ते को भी रेलवे विभाग ने अधिग्रहण कर लिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों का नागल तक जाना मुश्किल हो गया है। किसानों ने अधिकारियों से समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर बबलू चौधरी, ईश्वर चंद आर्य, भूपेंद्र त्यागी, केहर सिंह, राजपाल सिंह, बिजेंद्र काला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें