फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भरा देशभक्ति का जज्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखा देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति की विविधता को समर्पित सांस्कृतिक संध्या में समूह गान में कलाकारों ने गीतों के माध्यम से देशप्रेम, सद्भावना और एकता का संदेश दिया। शास्त्रीय गायन, तबला वादन में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

पचैंडा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर गांधी कालोनी के निर्देशन में आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से राकेश राठी, अर्जुन तोमर, अधिवक्ता मुकेश लाल और एनके अरोरा ने संयुक्त रूप से किया। संगीतज्ञ पंडित दिलीप मिश्रा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने गायन की विधाओं से समा बांधा। देवांश मलिक ने राग वृंदावनी सारंग, प्रणव दीक्षित ने राग हिंडोल, आरती पाल ने राग पुरियाधना श्री सुनाकर सुरों की छटा बिखेरी। अनुज गौतम व निधि रानी ने युगल गीत, समक्ष सिंघल, राज्यश्री राठी, अनूप शर्मा ने एकल गीतों पर सराहना बटोरी। तबला एकल वादन में नीलेश मिश्र ने तीन ताल में प्रस्तुति दी। विशेष मिश्र ने हारमोनियम पर नगमा दिया। पारुल गर्ग, विमला देवी, सुगंधा, अंकिता जैन, प्रिया गोस्वामी, सिमरन कश्यप, पूनम, विमला शर्मा ने गायन प्रतिभा दिखाई। अतिशय जैन, श्रीश गर्ग, वैष्णवी शर्मा, सक्षम अग्रवाल, स्वस्ति बंसल, सूरज, शौर्य, कार्तिक, वंशिक, सूरज, संदीप भारद्वाज, अनमोल सिंह, शिवराज त्यागी, श्रेयांस, दिव्यांशु रावत, अक्षय तिजवाल, प्रदीप सैनी, पलविंदर सिंह, आदविक गोयल, राजा सौदाई, पलाश अग्रवाल, लोकेश शर्मा, सुशील कुमार ने अपनी प्रस्तुतियों से मंत्र मुग्ध किया। स्वदेश कौशिक, विजय शर्मा, अमित शर्मा, दिनेश मुखी आदि मौजूद रहे। मनीष, इंदरपाल, अमित, सन्नी ने संगीत की जिम्मेदारी निभाई। संचालन दिलीप मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें