हैंडबाल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स में आयोजित दो दिवसीय हैंडबाल टूर्नामेंट में महिला एवं पुरुष टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में कई जिलों की दस टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग का पहला मैच काजीखेड़ा व सहारनपुर के बीच हुआ। काजीखेड़ा ने 11-19 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में बुलंदशहर ने गाजियाबाद की टीम को 13-08 से हराया। तीसरे मैच में सहारनपुर की टीम ने मुुजफ्फरनगर को 19-07 से पराजित किया। चौथा मैच बागपत और बुलंदशहर के बीच हुआ। बुलंदशहर की टीम 19-11 से विजयी रही। पांचवेें मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने काजीखेड़ा पर 17-04 से जीत दर्ज की। छठे मैच में काजीखेड़ा ने शुक्रताल को 11-07, सातवें मैच में बागपत ने गाजियाबाद को 12-09 तथा आठवें मैच में सहारनपुर से शुक्रताल को 10-08 के अंतर से पराजित किया। महिला वर्ग में पहला मैच सरधना व जैन गर्ल्स कन्या पाठशाला के बीच हुआ। सरधना ने 3-0 व 4-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच स्टेडियम मुजफ्फरनगर व वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला के बीच हुआ। मुजफ्फरनगर स्टेडियम की टीम 4-1 तथा 8.1 से जीती। प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा ने किया। प्रतियोगिता में डॉ. दीपक मलिक, डॉ. नावेद अख्तर, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. अमित कुमार, एकता, सपना, शिया, स्वाति, विंशु, विपाशा, कुशलवीर, संकेत जैन, कृष्ण कुमार, प्रिंस चौधरी, आशीष पाल आदि रहे।