फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की कार से झंडा, स्टीकर उतारे, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता की कार से झंडा, स्टीकर उतारे, हंगामा
विज्ञापन

तितावी। बुढ़ीना कलां गांव में एक कार्यक्रम में गए भाजपा नेता की कार से किसी ने झंड़ा और नाम के स्टीकर उतार दिए। साथ ही बैक साइड के शीशे तोड़ दिए। जिस पर भाजपा नेता के समर्थकों ने तितावी थाने पर हंगामा कर देर रात को पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हे शांत किया।
विज्ञापन

पीनना गांव निवासी भाजपा के बघरा ब्लाक के क्षेत्रीय मंत्री गौरव पंवार अपने साथी भाकियू नेता अमरदीप, टोनी त्यागी, अनुज त्यागी, बिल्लू प्रधान के साथ बुधवार रात तितावी के गांव बुढ़ीना कलां में सोनू के यहां एक कार्यक्रम में गया था। गली तंग होने के कारण उनके अपनी कार को गांव में असबाब के मकान के सामने खड़ा किया था। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने कार से भाजपा का झंडा और गौरव के नाम के लगे स्टीकर उतार दिए और पीछे देखने वाले दोनों साइड के शीशे भी तोड़ दिया। भाजपा नेता अपने साथियों और समर्थकों के साथ देर रात तितावी थाने पर पहुंचा और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इसी दौरान उसके समर्थकों ने थाने के सामने ही पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष क्षतिज कुमार ने जल्द जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद जमा खोल दिया गया। करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें