फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से नरम हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी-बारिश के कारण बिजली हुई गुल
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। मंगलवार की रात आई आंधी और बारिश से कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम थोड़ा नरम रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार की रात एक बार फिर से आई आंधी से लोग परेशान हो उठे। आंधी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार की रात करीब दो बजे आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज गरज के साथ बिजली भी चमकी। आंधी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई और नगर के कई मोहल्लों में सुबह को ही बिजली सुचारु हो सकी। आंधी और बारिश के असर से तापमान में तो गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दिन में धूप तेज रही। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.4 तथा न्यूनतम 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात्रि करीब नौ बजे एक बार फिर से आंधी शुरू हो गई। तेज हवा चलते ही पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें