फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया की हत्या पर हर तरफ उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिटिया की हत्या पर हर तरफ उबाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अलीगढ़ के टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या से लोगों में उबाल है। इस घटना के आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए विभिन्न संगठनों ने शोकसभा कर मासूम को श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने घटना के विरोध में शिव चौक पर आज भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।
मुजफ्फरनगर जिला उद्योग व्यापार मंडल की चुंगी नंबर दो पर स्थित संजय गोयल के आवास पर हुई बैठक में अलीगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि अलीगढ़ में ढाई वर्षीया बच्ची की हत्या से देश भर में गुस्सा है। संजय गोयल एवं पंकज जैन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को गलत दिशा में ले जाने का काम करती हैं। हत्यारों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इसके विरोध में रविवार को व्यापारी शिव चौक पर भूख हड़ताल करेंगे। बैठक में लोकेश शर्मा, दीपक अग्रवाल, विकास गोस्वामी, मोहनलाल वर्मा, रामगोपाल वर्मा, गौरव मुंडे, सुमित खेड़ा, इशरार अहमद, शमशाद अहमद, संजय राठी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राहुल वर्मा ने तथा संचालन पंकज जैन ने किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत की मोहल्ला आबकारी में प्रदेश अध्यक्ष सुशील झंझोट के आवास पर हुई शोकसभा में अलीगढ़ में मासूम के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। बैठक में राजाराम शास्त्री, कस्तूर सिंह स्नेही, मास्टर संजीव, नत्थूलाल चौहान, सागर वाल्मीकि, अमित चौहान, प्रदीप सभासद आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी ने टप्पल की घटना के विरोध में धरना देकर मासूम के हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। धरने पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी, जगदीश अरोरा, सलीम मलिक, ओमप्रकाश, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद सलमान, संजय शर्मा, रिजवान सिद्दीकी, राजेंद कुमार, उमादत्त शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, बालेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसाफ के लिए करेंगे आमरण अनशन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश गोयल ने 14 जून से शिव चौक पर आमरण अनशन करने की घोषणा की है। राजेश गोयल का कहना है कि उनकी पुत्री का भविष्य बर्बाद करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अपनी पुत्री को इंसाफ दिलाने के लिए वह शिव चौक पर हिंदू संगठनों के साथ 14 जून से आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें