हादसे में ग्रामीण की मौत
खतौली। नेशनल हाईवे पर बंद खड़े खाली गैस के टैंक में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक व्यक्ति टैंक और कैंटर के बीच में आकर मौके पर ही मर गया। टक्कर लगने से कैंटर पलट गया था। पुलिस को शक हुआ कि कैंटर के नीचे कई लोग दबे पड़े हैं। पुलिस ने रात में ही क्रेनों से कैंटर को उठवाया, लेकिन उसके नीचे कोई व्यक्ति दबा हुआ नहीं निकला। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
मंगलवार की देर रात को नेशनल हाईवे पर सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल के पास एलपीजी गैस का खाली टैंक सड़क पर बंद खड़ा हुआ था। पीछे से तेजी से आ रहे टैंकर ने टैंक में टक्कर मार दी। इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति टैंक के पीछे से गुजर रहा था। टक्कर लगने से व्यक्ति की बीच में कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त लगी कि कैंटर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। हादसे में जो व्यक्ति मरा था, वह कैंटर और टैंक में सवार नहीं था। इसलिए पुलिस को शक हुआ कि पलटे पड़े टैंकर के नीचे और लोग भी दबे हुए हो सकते हैं। पुलिस ने रात में क्रेनों को मंगलवाकर कैंटर को उठवाया।