फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: भुवनेश्वर का गेंदबाजी में कमाल, भारत की जीत पर मेरठ में जश्न

Thu, 06 Jun 2019 12:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
विज्ञापन

क्रिकेट वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर के साथ ही मेरठ की भी एंट्री हो गई। भुवी ने दो अहम विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई। भारत की जीत और भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी को लेकर लोगों ने जमकर खुशी मनाई। बेगमपुल पर लोगों ने आतिशबाजी भी की।

विज्ञापन


इंडिया को वर्ल्ड कप का तीसरा खिताब जिताने के लिए इंग्लैंड पहुंचे कोहली के धुरंधरों ने पहले मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों तरफ से स्विंग कराने में माहिर मेरठी भुवनेश्वर ने गेंदबाजी में कमाल किया। भुवनेश्वर ने क्रिस मॉरिस को आउट कर भारतीय टीम को राहत दिलाई। इसके बाद पारी की अंतिम गेंद पर विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पारी पर विराम लगा दिया। 

भुवनेश्वर कुमार का पहला वर्ल्ड कप
वर्ष-2015 में भुवनेश्वर को वर्ल्ड कप में स्थान मिला था, लेकिन इंजरी के चलते वह खेल नहीं सके थे। लेकिन इस बार उन्हें पहले मैच में ही वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला। उनके खेलने की खबर सुनते ही शहरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। भुवनेश्वर कुमार की हर गेंद पर शहरवासी उनकी हौसलाअफजाई करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें