फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में हुई 450 रोगियों की आंखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे में रोटरी क्लब मिड टाउन द्वारा वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 450 रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। 225 मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ सुरेश सिंघल ने किया। शिविर में 450 रोगियों की आंखों की जांच की गई। 225 मरीजों का चयन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया। शिविर के प्रायोजक शशांक जैन ने बताया कि चयनित मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। मौके पर राजकुमार गोयल, कुलदीप भारद्वाज, सचिन मित्तल, कैंप व्यवस्थापक भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, अरुण मित्तल, विक्रम सिंह, चतरसैन सैनी, विशाल गर्ग, अनिल बंसल, राकेश मित्तल, सचिन सिंघल, राजेश कुमार प्रधानाचार्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें