फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज से अशांति को दूर कर सकता है गुरु: सौम्या भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज से अशांति को दूर कर सकता है गुरु: सौम्या भारती
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से चल रही श्रीराम कथा में साध्वी सौम्या भारती ने श्रीराम विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि मानव जीवन राम व सीता के मिलन का एक दुर्लभ अवसर है। राम भाव परमात्मा तथा सीता अर्थात आत्मा। हालांकि मानव अपने इस वास्तविक लक्ष्य से अनभिज्ञ है।
विज्ञापन

कथा सुनाते हुए साध्वी ने कहा कि मानव अपने भीतर बैठे परमात्मा को न जानने से दुखी व अशांत है। वह उसे तब तक नहीं जान सकता, जब तक उसके जीवन में गुरु का आगमन नहीं होता। जिस प्रकार अंधेरा होने पर हम पथ से भटक जाते हैं, वैसी ही स्थिति आज परिवार, समाज, देश व राष्ट्र की है। चारों तरफ वैमनस्य, कोलाहल, संस्कारहीनता नजर आ रही है। गुरु ब्रह्मज्ञान से समाज में शांति की स्थापना कर सकता है। कथा में यजमान श्रेय गोयल, श्रवण कुमार, अंकुर विश्नोई, अशोक विश्नोई रहे। अतिथि पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, नरोत्तम बंसल, मोंटी कंसल, शिव देव अग्रवाल, कुलदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें