फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बूंदाबांदी से कम हुई गरमाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से आई गर्मी में कमी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आंधी और बूंदाबांदी के बाद मौसम बदल गया। कई दिन से भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिली। मौसम शुक्रवार दोपहर हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और शाम तक ठंडक बनी रही। तापमान में भी लगभग नौ डिग्री तक की गिरावट आई। बादल छाए रहने से और भी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा नहीं हुई। लेकिन आंधी के कारण तापमान में कमी आ गई। शुक्रवार सुबह भी आंधी का असर था। तेज हवा चल रही थी। दोपहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर तक अच्छी बौछार हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.9 तथा न्यूनतम 24.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। शाम को भी बादल छाए हुए थे। इससे आगे भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में इस बदलाव से कई दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी से निजात मिली है। हालांकि लोग तेज बारिश की उम्मीद कर रहे थे, जो पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें