फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में पेड़ टूटकर गिरा, दीवार और छज्जा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। आंधी में पेड़ टूटकर बराबर के मकान पर जा गिरा। जिससे मकान की दीवार और छज्जा टूट गया। इस दौरान परिवार के लोग बाल-बाल गए। पेड़ गिरने को लेकर लोगों में अफरातफरी मची।
विज्ञापन

नगर की पार्श्वनाथ कालोनी में सुंदरलाल का मकान है। कालोनी की सड़क पार दूसरी ओर नगर पालिका परिषद का आफिस है। ऑफिस के प्रांगण में आम का पेड़ खड़ा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम करीब 7 बजे बाद आंधी आने पर आम पेड़ टूटकर सुंदरलाल के मकान पर जा गिरा। पेड़ के मकान पर गिरने से दीवार और छज्जा टूटकर गिर गया। इस दौरान मकान में सुंदरलाल उसकी पत्नी कैलाशो व पुत्री मंजू मौजूद थे। बाकी परिवार के लोग पेड़ के गिरने से कुछ देर पूर्व ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर जाने को घर से निकल गए थे। बाकी परिवार के लोग बाल बाल बच। दीवार टूटने से ईंटें पड़ोसी बिजेंद्र के मकान में जा गिरी थी। पेड़ गिरने से सुंदरलाल का काफी नुकसान हुआ हैै। पीड़ित ने पालिका से नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें