फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढाना और चरथावल में जीती रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हार के बाद भी बुढ़ाना और चरथावल में रालोद का प्रदर्शन अच्छा रहा। बुढ़ाना विधानसभा में रालोद ने 17255 मत जबकि चरथावल में उसे 16830 मतों की बढ़त मिली। खतौली, मुजफ्फरनगर और सरधना में भाजपा ने जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन

बुढ़ाना विधानसभा में रालोद को 132540 मत मिले और भाजपा 115295 मतों पर रही। इस सीट पर रालोद ने 17255 मतों की बढ़त हासिल की। चरथावल विधानसभा में रालोद को 117372 मत मिले और भाजपा को 100542 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस सीट पर रालोद ने 16830 मत हासिल किए। खतौली विधानसभा में भाजपा को 115567 और रालोद को 101235 मत मिले। भाजपा ने यहां 14376 मतों से बढ़त हासिल की। मुजफ्फरनगर विधानसभा में भाजपा को 118101 मत मिले और रालोद ने 103725 मत पाए। यहां भाजपा को 14376 मतों की बढ़त मिली। सरधना भी भाजपा के लिए लाभकारी रही। सरधना में भाजपा को 117530 मत मिले और रालोद 110403 मतों पर रही। यहां भाजपा ने 7127 मतों से बढ़त हासिल की। रालोद को उम्मीद थी कि बुढ़ाना और चरथावल में वह बड़ी लीड करेंगे। बुढ़ाना में 50 हजार और चरथावल में 30 हजार का दावा किया जा रहा था। इसी तरह भाजपा भी खतौली और शहर में 30-30 हजार की लीड का दावा कर रही थी। दोनो ही दलों के दावे धरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें