फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सुदंर वर्णन, झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सुंदर वर्णन झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित सीताराम त्रिपाठी व्यास ने कहा कि मनुष्य चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, आखिर में वही होता है जो भगवान नारायण की इच्छा होती है।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब राजा कंस अपनी बहन देवकी और जमाई बासुदेव को रथ में बैठा कर अपने घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में आकाशवाणी हुई कि जिस बहन को तुम धूमधाम से छोड़ने जा रहे हो उसका आठवां पुत्र तुम्हें मार देगा। उस भविष्यवाणी को सुनकर राजा कंस भयभीत हो गया और उसने अपनी बहन देवकी और जमाई बासुदेव को कारावास में बंद कर दिया। फिर उसने एक-एक कर देवकी की सात संतानें खत्म कर दी। जब आठवीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारावास में हुआ तो भगवान श्री हरि की इच्छा से वासुदेव अपने बाल शिशु को नंद बाबा के यहां छोड़ आए। वहां से दूसरी संतान को ले आए। सुबह जब राजा कंस को आठवीं संतान के जन्म का पता चला तो उसने उस कन्या को मारने के लिए जैसे ही पत्थर पर पटका। कन्या आकाश में उड़ गई और तभी भविष्यवाणी हुई कि हे दुष्ट तुम निर्दोष को क्यों मारते हो। तुझे मारने वाला तो जन्म ले चुका है। इस प्रकार अंत में राजा कंस को पछताना ही पड़ा। कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं द्वारा उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर अशोक गर्ग, पंकज गोयल, बोबी शर्मा, प्रियांक गर्ग, मयंक गर्ग, मुन्ना गर्ग, मोहित, प्रियांशु गर्ग, शिवम वर्मा, आकाश कुमार, तपन गर्ग, लवी गर्ग, संजय सिंघल, अशोक मित्तल, विजय वर्मा, अनुपमा माहेश्वरी, सोनी, विमला, सावित्री, कविता, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें