फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉस्क मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। संस्कार भारती कांवेंट स्कूल तलहेड़ी बुजुर्ग में सोमवार को मास्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के करीब 30 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मास्क मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर व आकर्षक मास्क बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शशि, अंशिका और ओम आर्य ने संयुक्त रूप से प्रथम, लक्की, महिमा और मानवी द्वितीय तथा सुयांशी, काकून और श्रेयांश तृृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य आदेश कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी सृजनात्मकता को सराहते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर नवनीत शर्मा, उर्वशी, अशोक शर्मा, विकास शर्मा, अंजली त्यागी, रूचि शर्मा, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें