फैंसी ड्रेस में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपेटरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने फैंसी ड्रेस में सजकर अपना जलवा दिखाया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने अपनी माताओं के लिए ग्रीटिंग बनाए और उन्हें उपहार दिए।
रविवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, नगर विधायक की धर्मपत्नी अनु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मदर्स डे थीम पर आयोजित फैंसी ड्रेस शो में प्ले ग्रुप के विगनेश, नर्सरी के अक्षत तायल, वंश जैन, परिसा एवं आराध्या, एलकेजी की मायरा चौहान, आयशा अरोरा, यूकेजी के विराट, अक्ष मलिक, सुप्रीति ने अपनी माताओं के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले बच्चों तथा उनकी माताओं को पुरस्कृत किया गया। लकी ड्रा से चयनित भाग्यशाली मां का खिताब प्रियल जैन की माता शालिनी जैन को दिया गया। स्कूल के निदेशक पीके जैन ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। निर्णायक मंडल में सपना सिंघल, श्वेता गुप्ता, रश्मि अरोरा, शिवानी भगत रहीं। कार्यक्रम में त्रिशला जैन, एंटी रोमियो स्क्वायड की हेड ममता गौतम, अनिता सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।