फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंगों से सराबोर हुए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के रंगोत्सव होली का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की किए। अपनी माता के साथ रैंप पर कैटवॉक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत जज वीणा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। भारतीय परंपरानुसार चंदन तिलक से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। नर्सरी ग्रीन के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। जंक फूड एवं हेल्थी फूड पर नाटिका प्रस्तुत करके जंक फूड से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। छात्रों ने स्टाइल मेनिया रैंपवॉक किया। रॉक एंड रोल, गो-गो गोविंदा पर जोशीला नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं ने होली मेले का आनंद लिया। स्टॉल पर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया गया। खेलों में भी रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं ने दही हांडी, हिट बोल गेम, टिनी मिनी रेल, जंपिंग आदि खेलों का आनंद लिया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने अभिभावकों का आभार जताया। प्रबंधक विश्व रतन ने सभी को होली की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें