मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज बघरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वितीय विशेष शिविर में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अलख जगाई गई। रैली निकालकर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह तथा अशिक्षा के खिलाफ जागरूक किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्या रीना सहरावत, कार्यक्रम अधिकारी डा. रश्मि तायल ने मां सरस्वती व स्वामी कल्याण देव जी चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया तथा भविष्य में मताधिकार का उचित रूप में प्रयोग करने के लिए मार्गदर्शित किया। शिविर के दूसरे चरण में स्वयं सेवक व सेविकाओं ने शिक्षा का जीवन में महत्व विषय पर विचारगोष्ठी आयोजित की। गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। शिविर को सफल बनाने में डा. फरहाना राना, सोनम, नाजनीन, सतेंद्र कुमार, रंधीर कुमार, डा. प्रियंका, अंकुर गर्ग, अजीत सिंह, शिवम्, दीपक वशिष्ठ, राजपाल सिंह, शेखर शर्मा, बालेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, दुष्यंत, कृष्ण कुमार, प्रमोद, मंतोष, सीमा आदि का सहयोग रहा।