खतौली। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक में अलीगढ़ में महात्मा गांधी का पुतला जलाने वालों की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी में ने कहा कि यह एक शर्मनाक घटना है। बैठक में मुफ्ती कामिल, नेत्रपाल बोध, तसलीम सिददीकी, हाफिज मोबीन, हाफिज आकिल, शकीलुर्रहमान, मौलाना शाहनवाज, अनिल, सुधीर आदि मौजूद रहे।
मोटर और बैटरी चोरी
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में शनिवार रात चोरों ने अर्जुन और महेंद्र के घर से चारा काटने की मशीन के मोटर चोरी कर लिए। इनके अलावा गांव निवासी सत्तू के घर के अंदर से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए चोरी की घटना के बारे में पूछताछ की। ग्रामीणों में चोरी की घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।