फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल बर्बादी के साथ सड़क भी तोड़ रहे लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की रोड पर लीकेज से कई दिन से बर्बाद हो रहा पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की पेयजल पाइप लाइन के लीकेज पानी की बर्बादी के साथ ही सड़कों को भी तोड़ रहे हैं। कई दिनों से रुड़की रोड पर टूटी पड़ी पाइप लाइन से पानी बह रहा है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। आलम यह है कि जलभराव के कारण सड़क भी टूटती जा रही है।
विज्ञापन

रुड़की रोड पर शहर कोतवाली के नजदीक कई दिनों से पेयजल पाइप लाइन लीकेज हो रही है। शुरुआत में तो इससे थोड़ा पानी रिस रहा था, लेकिन अब यह बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि जलभराव और वाहनों के गुजरने के कारण सड़क टूटती जा रही है। कई दिन से टूटी पड़ी पेयजल पाइप लाइन को ठीक करने की ओर नगर पालिका के कर्मचारियों का ध्यान नहीं गया। स्थानीय दुकानदार अनिल अरोरा, गुड्डू, प्रवीण, दीपक, सचिन कुमार, राजीव, राजा, राकेश कुमार आदि का कहना है कि पानी कई दिन से यूं ही बह रहा है। सड़क भी टूटती जा रही है। उन्होंने नगर पालिका में इसकी शिकायत भी की, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया। उधर, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें