फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ फरवरी को होंगे सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ फरवरी को होंगे सामूहिक विवाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलेभर में नौ फरवरी को सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। जनपद में 150 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने समीक्षा बैठक में बीएसए के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने के आदेश सीडीओ को दिए। उन पर जिला टास्क फोर्स की बैठक नहीं बुलाने का आरोप है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना एवं बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि नौ फरवरी को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सामूहिक विवाह आयोजित होंगे। जिले में 150 सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा गया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा एवं तलाक शुदा महिलाओं के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से विवाह का कार्यक्रम नौ फरवरी को तय किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले जोड़ों को उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यता एवं परंपरा तथा रीति रिवाज के अनुसार विवाह करने की व्यवस्था कराई जाएगी। एक जोड़े पर सरकार 35 हजार रुपए खर्च करेगी। 20 हजार गृहस्थी बसाने के लिए दिए जाएंगे। दस हजार का सामान और पांच हजार व्यवस्था पर खर्च होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कुछ स्थानों पर मिड डे मील का वितरण नहीं होने पर नाराजगी जताई। भोजन माताओं का मानदेय समय से दिया जाए। जिला टास्क फोर्स की बैठक नहीं बुलाने पर डीएम ने बीएसए की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। सीडीओ अर्चना वर्मा को बीएसए दिनेश कुमार यादव के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 15 दिन के अंदर प्राथमिक स्कूलों में प्रत्येक दशा में लाइट, हैंडपंप, शौचालय, रैंप, बाउंड्री वॉल एवं गेट आदि की मूलभूत सुविधाएं व व्यवस्थाएं पूर्ण हो जानी चाहिए। बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा, परियोजना निदेशक, जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें