फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न करने पर किसानों का कोल्हू पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव रहकड़ा में कोल्हू संचालक द्वारा गन्ने का भुगतान न किए जाने से गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुपचुप तरीके से कोल्हू उखाड़कर ले जा रहे तीन लोगों को पकड़कर ग्रामीणों ने लाखों रुपये गन्ना भुगतान बकाया होना बताते हुए कोल्हू का सामान भी उनसे छीनकर कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे सीओ भोपा ने किसानों को बामुश्किल समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा में गांव जटमुझेड़ा निवासी धर्मेंद्र ने मुजफ्फरनगर निवासी दिनेश के साथ कोल्हू लगाया हुआ था। कई दिन से कोल्हू पर काम बंद पड़ा था। कोल्हू पर डाले गए गन्ने के भुगतान के लिए भी किसानों को लगातार टरकाया जा रहा था। शुक्रवार सुबह कुछ लोग कोल्हू पर पहुंचे और गुपचुप तरीके से उसका सामान उखाड़कर ले जाने लगे। इसकी भनक लगते ही गांव से दर्जनों किसान व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गन्ने भुगतान के लाखों रुपये बकाया होना बताते हुए उन्हें पकड़ लिया। तीनों लोगों से उखाड़े गए कोल्हू का सामान भी छीनकर कब्जे में ले लिया गया। हंगामे की सूचना पर टीम के साथ पहुंचे सीओ भोपा राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर बीपी सिंह को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस पर अफसरों ने किसानों को आरोपी कोल्हू संचालकों के खिलाफ नामजद तहरीर देने के लिए कहा, जिस पर किसान विक्रांत कुमार ने दोनों संचालकों धर्मेंद्र व दिनेश के खिलाफ तहरीर देकर गन्ने का भुगतान दिलाने व कार्रवाई करने की मांग की। अफसरों ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बामुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया। हंगामा करने वालों में संदीप, मनोज, योगेंद्र समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें