खटीक समाज के अपमान का आरोप
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय युवा खटीक समाज संगठन की बैठक में भाजपा पर खटीक समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। लद्दावाला में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के बड़े नेता सुधीर खटीक को जिला महामंत्री का पद देकर बाद में वापस ले लिया गया था। अब भी उन्हें कार्यकारिणी से दरकिनार कर दिया गया। बैठक में कुलदीप खटीक, विकास खटीक, शुभम खटीक, कुलदीप बागोरिया, रिंकू तोमर, प्रियांश तोमर, सौरभ, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
बाल गृह अनाथालय में बांटे गर्म कपड़े
मुजफ्फरनगर। वैश्य कुटुंब सेवा समिति के तत्वावधान में गांधी कॉलोनी स्थित बाल गृह अनाथालय में गर्म कपड़े एवं कंबलों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक व नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल रहे। संयोजक नीरू अग्रवाल ने बताया कि अभी कई चरणों में कपड़ों का वितरण किया जाएगा। 29 दिसंबर को शुक्रताल में बड़ा कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन सिंघल, पूजा गोयल, मुक्ता गोयल, नितिन जैन, डा. सुधीर कंसल, नवनीत गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, निधीश गर्ग, विनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।