वोटर लिस्ट में शामिल नहीं होंगे रोहिंग्या मुसलमान
अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। बीएलओ की मीटिंग में उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने निर्देश देते हुए कहा कि रोहिंग्या मुसलमान व विदेशी नागरिकों के मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं छूटेगा।
उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र व तहसीलदार मनोज कुमार ने शनिवार को तहसील के बीएलओ की मीटिंग ली। इस मीटिंग में केवल उन्हीं बीएलओ को बुलाया गया था, जिनके फार्म संख्या 6 व 7 कम प्राप्त हुए हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि फार्म संख्या 6 मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिए हैं। फार्म संख्या 7 मतदाता सूची से फर्जी व मृतक का नाम काटने के लिए है। उपजिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को शत प्रतिशत फार्म जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़ने से नही छूटने पाए। मृतक अथवा फर्जी नाम वोटर लिस्ट से कटने चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले किसी भी रोहिंग्या मुसलमानों अथवा विदेशी नागरिक की वोट नहीं बनेगी।