फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों में चलेगा ऑपरेशन आत्मरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में चलेगा ऑपरेशन आत्मरक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छेड़खानी जैसी घटनाओं से बचने के लिए स्कूल-कॉलेेजों में दो दिन तक महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। एसएसपी के आदेश पर दो दिन तक स्कूल-कॉलेजों में ऑपरेशन आत्मरक्षा के तहत युवतियों व छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूबे में आधी आबादी के साथ लगातार बढ़ रहीं छेड़छाड़ व इव टेस्टिंग जैसी घटनाओं के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक महिला सम्मान प्रकोष्ठ /1090 की ओर से महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को ऑपरेशन आत्मरक्षा के तहत आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने थे। उक्त ऑपरेशन के दौरान प्रशिक्षण की मासिक आख्या भी दी जानी थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी कर कहा कि जनपद के किसी भी थाने में उक्त आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने अब जनपद के सभी थानेदारों को ऑपरेशन आत्मरक्षा चलाते हुए 13 व 14 सितंबर को अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें