सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
पुरकाजी। तीन युवकों की बाइक भैंसा बुग्गी से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में तीसरा साथी युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। गांव में दो अर्थियां उठने से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
शनिवार की रात करीब सात बजे गांव भोजाहेड़ी निवासी तीन युवक बाइक से अपने गांव से गांव बरला के निकट अपने होटल पर जा रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक भैंसा बुग्गी से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार 15 वर्षीय पंकज सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा 22 वर्षीय नितिश पाल उर्फ निक्की व 33 वर्षीय पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उनके परिजन मेरठ एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां पर शनिवार की देर रात को उपचार के दौरान नितिश पाल की भी मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। रविवार को गांव में दो अर्थियां उठने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन मौहाल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।