फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में धरना व प्रदर्शन सफल बनाने की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने आंदोलन के लिए रणनीति बनाई
विज्ञापन

जानसठ। भाकियू ने दो अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव गांव पहुंचकर किसानों से जनसंपर्क किया। इसके बाद कस्बे में बैठक कर रणनीति बनाई। कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला आदर्श कालोनी में स्वामी कल्याण देव इंटर कालेज में भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश सचिव सतीश रॉयल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। सरकार ने किसानों के लिए जो भी योजना तैयार की है, उसका किसानों को सीधे लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार द्वारा किसानों के 15 साल पुराने ट्रैक्टरों को बाहर करने की घोषणा को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसान पुराने ट्रैक्टर लेकर खेती कर रहा है। सरकार ने पुराने ट्रैक्टर पर पाबंदी नहीं हटाई तो किसान डटकर इसका मुकाबला करेंगे। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर दो अक्तूबर को दिल्ली में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के लिए 23 सितंबर को लाखों किसान हरिद्वार में इकट्ठा होकर दिल्ली तक पैदल मार्च करेंगे। बैठक की अध्यक्षता टेकचंद वर्मा और संचालन प्रदीप राणा ने किया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, जगदीश प्रजापति, नवीन राजपूत, खालिद गुर्जर, चंचल, नवीन वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें