फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव में जानलेवा बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। युवक हरिद्वार में प्राइवेट कंपनी में ठेकेदार के साथ मजदूरी करता था। पिछले कई दिनों से मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती था। रतनपुरी निवासी 20 वर्षीय संदीप उर्फ टाटा पुत्र उदयवीर हरिद्वार के एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। जहां उसे बुखार की शिकायत पर फैक्ट्री के ठेकेदार ने हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया था। इसकी सूचना ठेकेदार ने परिजनों को भी दी। सूचना पर परिजनों ने संदीप को हरिद्वार से लाकर मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था। पिछले चार दिन से सुभारती अस्पताल में डॉक्टर युवक के इलाज में जुटे थे। इलाज के बावजूद भी डॉक्टर युवक की जान नहीं बचा सके। शुक्रवार दोपहर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक संदीप का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक संदीप परिवार का इकलौता कमाने वाला था। ग्रामीणों ने शासन स्तर से परिवार की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एंटी रोमियो अभियान चलाया, चार युवक पकड़े
जानसठ। लड़कियों से होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने कस्बे में अभियान चलाकर चार युवकों को हिरासत में लेकर आधा दर्जन युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। शुक्रवार को त्योहारों के मद्देनजर सीओ एसकेएस प्रताप ने एंटी रोमियो स्क्वाड को फिर से सक्रिय किया। एंटियो रोमियो टीम ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए चार युवकों को काले गेट के पास से धर दबोचा। पुलिस ने युवकों को थाने लाकर पूछताछ की। जिनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें