फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और उमंग से दौड़ रहे कांवडिये

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा और उमंग के साथ कदमताल करते चल रहे कांवड़िये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी है। बम-बम के जयघोष से शहर की सड़कें गुंजायमान होने लगी है। उमंग और श्रद्धा के साथ भोले अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। राजस्थान और हरियाणा के कांवड़ियों की संख्या इस समय सबसे ज्यादा है। उधर, हरिद्वार गंगा जल लेने वाले वाले भक्तों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बसों और ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालु कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोग भी अपने घरों से बाहर आ रहे हैं। शाम के समय शिवचौक पर काफी भीड़ रही। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोगों में काफी आकर्षण नजर आया। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही मार्ग पर सुंदर झांकियां आने लगी है। बम-बम का जयघोष यहां गुंजायमान होने लगा है। शहर में लगातार कांवड़ शिविर खुल रहे हैं। हिंदू महासभा ने कांवड़ शिविर का शुभारंभ मेरठ रोड पर किया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोग कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। इस समय यहां मार्ग से राजस्थान और हरियाणा के कांवडिये निकल रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धा भाव देखते ही बन रहा है। युवा कांवडियों में उमंग और उत्साह अलग ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन


ट्रेनों और रोडवेज में भीड़
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से जल लेने जाने के लिए रोडवेज बसों और ट्रेनों में अधिक भीड़ है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले से करोड़ों कांवडिये यात्रा करेंगे। दिल्ली और वेस्ट यूपी के कांवडिये इस समय सबसे ज्यादा हरिद्वार जा रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर चलने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन


चेयरपर्सन कराएगी फूलों की वर्षा
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि वह पालिका की ओर से कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा कराएंगी। उन्होंने दावा किया कि शहर में सभी मार्गों पर सफाई की व्यवस्था करा दी है। सड़कों के गड्ढे दूर करा दिए हैं। 95 सीसीटीवी कैमरे पालिका की ओर से लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी की है। कांवडियों की सुविधा को देखते हुए बझेड़ी अंडरपास तक जनरेटर के माध्यम से बिजली की व्यवस्था की गई है। शहर की व्यवस्थाओं को लेकर अब वह लगातार निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें