फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के युवक की गंगनहर में कूदने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गंगनहर में कूदने की आशंका
विज्ञापन

खतौली। मुजफ्फरनगर के युवक के गंगनहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। युवक अपने दोस्त के साथ खतौली गंगनहर पर आया था। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को बुलवाने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की शिक्षक कालोनी निवासी 22 वर्षीय पवन रविवार को अपने दोस्त के साथ खतौली गंगनहर पर आया। पवन अपने मोबाइल फोन पर अपनी प्रेमिका से बातचीत करने लगा। पवन गंगनहर के स्नानघाट की पैड़िय़ों पर बैठकर पानी के अंदर पैर डालकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान दोस्त वहां से दूसरी तरफ चला गया। इसके बाद दोस्त ने देखा कि पवन जहां पर बैठा था, वह वहां से गायब था। दोस्त को लगा कि पवन प्रेमिका से बातचीत करते हुए गंगनहर में कूद गया है। दोस्त घर पर पहुंचकर पवन के गंगनहर में कूदने की बात किसी को नहीं बताई। पवन के लापता होने की सूचना परिजनों ने थाना नई मंडी पुलिस को दी। पुलिस ने शक होने पर दोस्त से सख्ती के साथ पूछताछ की। पूछताछ में दोस्त ने बताया कि पवन उसको साथ लेकर खतौली गंगनहर पर गया था। दोस्त और परिजनों ने पवन के गंगनहर में कूदने की आशंका जताई। पुलिस दोस्त को लेकर थाना खतौली में पहुंची। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि पवन के गंगनहर में कूदने की आशंका को देखते हुए उसे तलाश कराने के लिए एसएसपी को पीएसी के गोताखोरों को बुलाने के लिए पत्र लिखकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें