फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन के खिलाफ नगर में चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन के खिलाफ नगर में चलेगा अभियान
विज्ञापन

खतौली। प्रदेश में पॉलीथिन प्रतिबंधित होने पर नगर में बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जाएगा। पॉलीथिन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ईओ ओम गिरि ने बताया कि पॉलीथिन को प्रतिबंधित किया गया है। इसी के मद्देनजर नगर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पालिका अधिकारी पुलिस बल को साथ लेकर नगर में बृहस्पतिवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। दुकानदार के पास पॉलीथिन मिलने तथा भंडारण करने पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी तथा पॉलीथिन को जब्त कर अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग हानिकारक बताते हुए सभी दुकानदारों से पॉलीथिन को त्यागने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
जानसठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने पीएसी बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से पैदल फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि आम आदमी बिना झिझक के अपनी समस्या बताएं। उन्होंने व्यापारियों से पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि कोई व्यापारी इसका प्रयोग तथा भंडारण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को भी एक सीमा में रहने की हिदायत दी। इस दौरान एसआई कर्मवीर, नवीन कुमार, हरिराज सिंह, ज्योति, देवेश शर्मा, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें