फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में उतरे करंट से बच्चे की वमौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। नई बस्ती में घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चे एक-एक कर गली में खड़े खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बे की नई बस्ती में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे कुछ बच्चे घर के बाहर गली में खेल रहे थे। इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी होनेे के कारण गली में खड़े खंभे के बराबर में लटके तार में करंट उतर आया। जब गली में खेल रहे मुदस्सिर (9) पुत्र मेहराज और जोया (8) पुत्री मारूफ खेलते हुए खंभे के पास तक पहुंचे, दोनों करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। गनीमत रही कि दोनों करंट का झटका लगने से कुछ दूरी पर गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों बच्चों को घर ले गए, लेकिन लापरवाही वश इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सूचना दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहंीं की। नतीजतन, दोपहर करीब 3.30 बजे मोहल्ले के ही शहजाद का सात वर्षीय पुत्र आयान भी खेलते हुए उक्त खंभे के पास पहुंच गया, जिससे उसकी करंट से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लोहे की तान से किसी तरह अलग कर डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें