फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से निकाह करना ही पड़ेगा
विज्ञापन

खतौली। युवती अपने प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अडिग है। पंचायत में युवती के परिजनों ने स्पष्ट कह दिया कि पिछले चार साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसलिए युवक को उनकी बेटी से निकाह जरूर करना पड़ेगा, जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी बन गई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक व युवती का पिछले चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। इस बात का दोनों के परिजनों को भी पता चल चुका है। चार दिन पूर्व युवती घर से फरार हो गई थी। युवती अब युवक से निकाह करने की जिद पर अड़ गई है, जिसको लेकर दोनों पक्षों की एक पंचायत भी हुई। युवती के परिजनों ने स्पष्ट कह दिया कि युवक को उनकी बेटी से निकाह अब अवश्य करना पड़ेगा, अन्यथा वे मुकदमा दर्ज कराएंगे। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दे दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। युवक के परिजनों व रिश्तेदारों ने पुलिस से एक दिन का समय मांगा है कि वे फिर से एक पंचायत करेंगे। पुलिस ने युवक के परिजनों को एक दिन का समय दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें