फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में नेताओं के नहीं आने पर गुस्साएं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महापंचायत में नहीं आए सांसद और विधायक
विज्ञापन

पुरकाजी। सोलानी नदी पर बांध के निर्माण को लेकर बुलाई गई महापंचायत में सांसद और विधायक नहीं पहुंच पाए। हर साल सोलानी में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र के पचास से अधिक गांव जलमग्न हो जाते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों की खादर क्षेत्र में बांध बनवाने की मांग पुरानी है। प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है, लेकिन अभी तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बाढ़ की त्रासदी क्षेत्र के गांव मारकपुर, दादूपूर, भदौला, भदौली, रजकल्लापुर, रामनगर, पांचली, आयकी, जिंदावाला, अलमावाला आदि झेलते रहे हैं। हर साल हजारों एकड़ भूमि की फसल बाढ़ के कारण बर्बाद हो जाती है। जान माल की हानि से भी किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। सोमवार को ग्राम शेरपुर के किसान इंटर कालेज के मैदान में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से बांध बनवाने की मांग की। पंचायत में आमंत्रण के बावजूद क्षेत्रीय सांसद भारतेंद्र सिंह और विधायक प्रमोद उंटवाल तथा डीएम राजीव शर्मा के नहीं आने पर नाराजगी जताई गई। रालोद नेता धर्मेंद्र राठी, ज्ञानी जसविंद्र सिंह, राजू प्रजापति, गुलजार सिंह, संजू प्रधान, बोहड सिंह आदि ने आरोप लगाया कि वोट के लिए राजनेता खादर क्षेत्र के 50 गांव की जनता को कई दशक से बांध बनाने के लिए झूठे आश्वासन दे रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर बांध बनवाने का काम जल्द ही शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान डा बचन सिंह, टहल सिंह, सतनाम सिंह, राजेंद्र पांचली, गोल्डी राठी, सोनू राठी, मोनू राठी, बलकार सिंह, विजय पाल, बिजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह प्रधान, प्रीतम सिंह, जगतार सिंह के अलावा भाजपा नेता मनोज चौहान, सुक्कड़ सिंह, राजेंद्र सिंह गुर्जर, कंवरपाल खंजाची आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुखपाल सिंह और संचालन मास्टर आशुतोष ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें