52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
खतौली। केके जैन पब्लिक स्कूल योग साधना केंद्र पर भारतीय योग संस्थान का 52वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। साधकों को त्रिकोणासन, अर्धचक्रासन, कोणासन, शशकासन एवं कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का विधिपूर्वक अभ्यास कराया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में किरन, अंकुर तायल व हरमीत कौर ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अरुण जैन एवं राजकुमार रहेजा की कविताओं ने गहरी छाप छोड़ी। रितेश गुप्ता ने मानव जीवन को सार्थक बनाने का मंत्र दिया। नरेंद्र सिंह ने चुटकुलों से खूब गुदगुदाया। मुख्य अतिथि स्कूल की प्रधानाचार्या रेणु कश्यप रहीं। संचालन संजय कुमार ने किया। तेजेंद्र भाटिया ने योग संस्थान का परिचय कराते हुए उपयोगी जानकारियां दी। ठाकुर प्रसाद, राकेश गुप्ता, किरन, अंकुर तायल, संजय, प्रवीन चार्या, संदीप मोघा, सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार सतपाल सिंह, राजकुमार रहेजा, अरुण जैन, रितेश गुप्ता, कुंदनलाल, जगमोहन जैन आदि का सहयोग रहा।
कैलादेवी में भंडारा आज होगा
खतौली। आवास विकास कालोनी के कैला देवी नवदुर्गा मंदिर के संस्थापक रामभरोसी लाल गुरुजी ने बताया कि 23 अप्रैल को शुक्ल पक्ष की अष्टमी का भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे का आयोजन सतीशचंद कंसल द्वारा होगा।