फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ्य शरीर से बनेगा उज्जवल भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ्य शरीर से बनेगा उज्ज्वल भविष्य
विज्ञापन

शाहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित गोष्ठी में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधु गुप्ता ने कहा कि शरीर और मस्तिष्क की स्वस्थता से बेहतर भविष्य बनता है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वास्थ्य जीवन के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में एडीजे मधु गुप्ता ने कहा कि समाज स्वास्थ्य के लिए जागरूक बने। रोगों का समय से उपचार कराएं। शुद्ध आहार और व्यवहार से मन और शरीर को निरोगी बनाए। डिप्टी सीएमओ एसके अग्रवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की स्वस्थ योजनाओं की जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि जीवन शैली में बदलाव से स्वास्थ्य की रक्षा होगी। घरों के आसपास और सड़कों पर पानी एकत्र नहीं होने दें। डिप्टी सीएमओ बीके सिंह, डी एचईआईओ पुष्पा रानी, सत्यवीर आर्य, समाज सेविका बीना शर्मा ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन गीतांजलि वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें