फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी चमके, कालेज में मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंसी बंसल ने पहला स्थान हासिल किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने श्रीराम कॉलेज के बीजेएमसी के तीन सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया है। मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई है। प्रथम सेमेस्टर में 70.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रिंसी बंसल प्रथम, तृतीय सेमेस्टर में 76.83 अंकों के साथ महिमा अग्रवाल एवं पंचम सेमेस्टर में 71.25 प्रतिशत अंक प्रज्ञा बिधूरी लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर में 69 प्रतिशत पर शिवांग कुमार द्वितीय, 68.2 प्रतिशत पर मोहम्मद शहजाद गौर तृतीय स्थान पर रहे। तृतीय सेमेस्टर में आयुषी अग्रवाल ने 71.6 प्रतिशत पर द्वितीय, 66.4 प्रतिशत पर नीशू देवी तृतीय स्थान पर रही। पंचम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में 68 प्रतिशत अंकों के साथ अपर्णा त्यागी द्वितीय, 65.25 प्रतिशत अंक पर राधिका तृतीय स्थान प्राप्त किया है। निदेशक डॉ आरएस सक्सेना ने कहा कि कठिन मेहनत एवं लगन से ही सफलता मिलती है। विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने कहा कि विद्यार्थी थ्योरी के साथ सामाजिक ज्ञान भी सीखें और आगे बढ़े। प्रतिस्पर्धा के दौर में सामान्य, तकनीकी ज्ञान का भी महत्वपूर्ण स्थान है। सह निदेशक अभिषेक बागला, प्रवक्ता वैशाली, राकेश कुमार एवं ब्रजकिशोर सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें