ट्रैक्टर बंद होंगे खेती कैसे करेगा किसान
तितावी। गांव धनसैनी में किसानों की पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि एनजीटी ने 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी का कानून लागू किया है। ऐसे में किसान परेशान है। वर्तमान में किसानों की इतनी आय नहीं है, कि वह नए ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। एनजीटी के आदेश का कड़ा विरोध प्रकट किया गया।
गांव धनसैनी में हुई पंचायत में भाकियू नेता अमरजीत व सन्नी प्रधान ने कहा कि एनजीटी ने दस साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी का कानून लागू किया जा रहा है, जो किसान और खेती हित में नहीं है। इस निर्णय के खिलाफ भाकियू सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ेगी। पंचायत में निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को भाकियू कार्यकर्ता व किसान अपने पुराने ट्रैक्टरों को जिला मुख्यालय लेकर जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि ट्रैक्टर किसान की खेती से जुड़ा हुआ है। खेती का आधा से ज्यादा कार्य किसान ट्रैक्टर से करता है। वहीं, तितावी शुगर मिल की भी समस्या उठाई गई। जिसमें मिल की पर्ची किसान को समय से नहीं मिल रही है। किसानों को बिजली बिल पर लगी पैनाल्टी वापस लिए जाने की मांग की गई। अध्यक्षता पिंकू ने संचालन सतवीर, आसिफ कुरैशी ने संयुक्त रुप से किया। अन्नू सुदेश, सोनू, विपिन, मोनू, प्रभात आदि मौजूद रहे।