फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे बताएंगे प्रदूषण रोकने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे बताएंगे प्रदूषण रोकने के उपाय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दूषित जल और जहरीली होती वायु से बचाव तथा इनकी रोकथाम के उपाय बच्चे बताएंगे। इसके अलावा नदियों की महत्ता के साथ शुद्ध जल के लाभ के लिए बच्चे अभिभावकों के साथ गांव-बस्ती को जागरूक करेंगे। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहयोग करेगा, जबकि अभियान जिला योजना के तहत चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर समय-समय में एनजीटी सख्ती दिखाता आया है। वायु, जल प्रदूषण की रोकथाम के लिए विभागों को सचेत किया है। इन सबसे काम नहीं चल रहा है। लोगों में जागरूकता का अभाव कम होने के कारण गंभीर समस्या से निपटना मुश्किल हो गया है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रभावी कदम उठाने के साथ जनजागरूकता मुहिम चलाने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण की समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के 12 स्कूलों का चयन किया है। स्कूलों में कार्यक्रम कराने के साथ बच्चों से प्रदूषण से मुक्ति के उपाय पूछेंगे जाएंगे। इसके लिए ढिंढावली, जीवना, खतौली, मोरना, बसेडा, रामराज, मीरापुर, रामपुर तिराह आदि स्थानों के विद्यालयों को चुना गया है। यहां पर बच्चों के माध्यम से रैली, निबंध प्रतियोगिताओं के साथ नदियों को पुनर्जीवित करने के सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही बच्चों को गांव, बस्तियों में लोगों को जागरूक करने के लिए टोलियों में छोड़ा जाएगा। प्रत्येक स्कूल को इस खर्च के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से तीन हजार रुपये की धनराशि मुहैया कराई गई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी विवेक राव ने बताया कि विद्यालयों में प्रदूषण के साथ अनेक टापिक पर कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें