फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 के लिए मतदाता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मिशन 2019 के लिए राजनीतिक दलों के साथ निर्वाचन विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के शुद्धिकरण का अभियान चलाया गया। एक माह से अधिक चले अभियान में जिले की सभी विधानसभाओं में युवा वोटरों के नाम दर्ज किए गए हैं। वोटर बनने के लिए 5966 युवा महिला-पुरुष ने आवेदन किया है। अभियान चलने से 5966 मतदाता बढ़ गए हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर बीते 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया गया। इस अभियान में मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण हुआ। 18 साल उम्र पार कर चुके नए मतदाताओं से आवेदन मांगे गए। साथ ही बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) से डोर-टू-डोर सर्वे कराया गया। अभियान के दौरान छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पंजीकरण के लिए 15745 मतदाताओं ने प्रारूप छह के माध्यम से आवेदन किया। इनमें 7126 पुरुष और 8619 महिला शामिल रहीं। जबकि 9779 मतदाताओं के नाम सूचियों से निकाले गए। इनमें 4714 पुरुष व 5065 महिला मतदाता मौजूद रहे। 26 दिसंबर 2017 से पूर्व जिले में 19 लाख 20 हजार 652 मतदाता पंजीकृत थे। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन 26 फरवरी को किया गया, जिसके अनुसार 19 लाख 26 हजार 618 मतदाता पंजीकृत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 361037 मतदाता, चरथावल विधानसभा में 316524, पुरकाजी सुरक्षित सीट पर 315622, शहर सदर सीट पर 336074, खतौली विधानसभा क्षेत्र में 300511, मीरापुर सीट पर 296850 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा भी मतदाताओं के पुनरीक्षण कार्यक्रम को अभियान चलाने की तैयारियां की जा रही है। जिला निर्वाचन विभाग के साथ राजनीतिक दलों ने भी मिशन 2019 के लिए तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत सिंह सरोज ने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलाकर त्रुटियों को दूर किया गया है। जिले में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। सभी बढ़े मतदाताओं के पहचान-पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिनका जल्द ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें