फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर संगठनों की जंग में पिसेंगे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम में रोडवेज के दो संगठनों की जंग में यात्री पिसेंगे। वीएआई (व्हैकिल अलॉटमेंट इंचार्ज ) पद को लेकर यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद आमने-सामने आए हैं। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इससे डिपो में राजनीति गरमा गई है, जिसके चलते डिपो से होली पर बसों का संचालन बेपटरी हो सकता है, क्योंकि ही संगठनों ने प्रकरण में कार्रवाई को लेकर एआरएम को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

डिपो के कनिष्ठ लिपिक अमरीश त्यागी पिछले चार साल से अनुबंधित बसों के समय पटल पर कार्यरत था, जिस पर अनुबंधित बस स्वामियों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इनकी जांच करने के बाद आरएम मनोज पुंडीर ने वीएआई के पद से अमरीश त्यागी को मुक्त कर दिया। अनुबंधित और निगम की बसों का संयुक्त पटल बनाकर यहां लिपिक राजकुमार तोमर को वीएआई बना दिया। बृहस्पतिवार को आरएम ने नए आदेश जारी कर अमरीश त्यागी को निगम समय पटल पर तैनाती दे दी। इससे यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन में आक्रोश फैल गया। राजकुमार तोमर को हटाने पर संगठन ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से घिरे अमरीश त्यागी को फिर से समय पर तैनात किया गया है। वहीं, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आरोप लगाया है कि राजकुमार तोमर को दो फरवरी को भ्रष्टाचार करने के आरोप में हटाया गया था। फिर से उसे निगम में पटल देने पर ऐतराज जताया गया है। वीएआई पद को लेकर दोनों संगठन आमने-सामने आए हैं। दोनों ने एआरएम बीपी अग्रवाल को अगले 48 घंटों में कार्रवाई किए जाने का अल्टीमेटम दिया है। 24 फरवरी से दोनों संगठनों ने मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। ऐसे में होली पर्व पर डिपो से बसो का संचालन गड़बड़ा सकता है।
परिचालकों ने थमाए थैले
मुजफ्फरनगर। निगम के पटल से राजकुमार तोमर को हटाए जाने के विरोध में चालक-परिचालक भी उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को कई परिचालकों ने ड्यूटी चार्ट ठुकराते हुए निगम को उसके थैले थमा दिए। इससे डिपो में बसों का संचालन रुक गया। अधिकारियों के समझाने के बाद परिचालक थैले लेकर बस ड्यूटी पर गए।
विज्ञापन

-------------------
बोले अधिकारी...
दोनों संगठनों का पत्र आया है, इस पर विचार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को भी इस मामले में अवगत कराया गया है। होली पर्व को देखते हुए दोनों संगठनों से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।
-ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल, एआरएम मुजफ्फरनगर।
-----------
उच्चाधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई सही नहीं है। संगठन इसका विरोध करेगा। वीएआई के पद पर दिए आदेश को निरस्त किया जाए। ऐसा नहीं होने पर 24 फरवरी से आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
सुशील कुमार, शाखाध्यक्ष, यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन
---------
डिपो में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीएआई के पद भ्रष्टचार में लिप्त कर्मचारी को नियुक्त किया जाना गलत है। कर्मचारी को नहीं हटाया गया तो 24 से आंदोलन होगा।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, शाखाध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें