फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने चलाया जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वीतराग स्वामी कल्याणदेव पीजी कॉलेज बरला में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने आम जनता को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ कबीर शर्मा ने शिक्षा के महत्व को बताया। कार्यक्रम अधिकारी नगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बिना शिक्षा के सबकुछ अधूरा है। प्रवक्ता सतीश त्यागी ने सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के बारे में बताया। सूबे सिंह, अंकुर त्यागी, योगेश त्यागी ने विचार रखे।
सतेंद्र तोमर को रालोद से निकाला
मुजफ्फरनगर। रालोद अनुशासन समिति के धर्मवीर सिंह बालियान ने सतेंद्र तोमर मोदीनगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बालियान ने बताया कि राष्ट्रीय नेता जयंत चौधरी के निर्देश पर हुई जांच में तोमर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया गया। तोमर को प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। भारतीय जन मंच प्रत्येक ब्लाक में गऊ अंत्येष्टिधाम बनाने की मांग को लेकर मालवीय चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। संयोजक रामप्रसाद शर्मा ने कहा कि सरकार को उनकी मांग की ओर ध्यान देना चाहिए। रकमपाल सिंह, सतीश शर्मा, राधेलाल चौहान, नीरज गौतम, उमेश चौरसिया, यथार्थ शर्मा, महेशपाल सिंह, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें